कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी का तो बाप भी जाएगा …” बयान ने सियासत को गरमा दिया है, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भड़कते हुए कहा एक 85 साल के व्यक्ति से इस तरह के शब्दों की उम्मीद नहीं की जा सकती ये हिंदुस्तान के संस्कार नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल रविवार 25 अक्टूबर को पटना के एक कार्यक्रम में भाषण देते समय एक युवक द्वारा ये कहने पर कि “मोदी कहीं नहीं जायेगा ..” सुनकर इतना भड़क गए कि उन्होंने कहा “मोदी का तो बाप भी जायेगा…” उनके इतना कहते ही वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी, पुलिस ने भी उसे बाहर खदेड़ दिया, उसने मीडिया से कहा कि वो कांग्रेस समर्थक है और उसे भाजपा समर्थक मानकर बिना पूरी बात सुने पीटकर निकाल दिया।
ये भी पढ़ें
खड़गे के बयान पर भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति
खड़गे के इस बयान के बाद देश में सियासी तूफ़ान आ गया , भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने बयान की कड़ी निंदा की और इसे पीएम मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदर दास मोदी का अपमान बताया, मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने भी बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है और इसे आपत्तिजनक बयान बताया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने परम्पराओं को तार तार कर दिया
प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री मोदी के स्वर्गीय माता पिता के बारे में लगातार अपमानजनक बयान दे रहे हैं और कल तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने परम्पराओं को तार तार कर दिया वे 85 साल के हाँ उनको संस्कार नहीं मालूम क्या ? किसी के स्वर्गीय पिता के बारे में कौन ऐसी बात करता है?
सारंग ने पूछा, खड़गे जी आपके कौन से संस्कार हैं?
सारंग ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे राजनीति को कहाँ ले जाना चाहते हैं? आपके कौन से संस्कार हैं? ये हिंदुस्तान के संस्कार तो नहीं है हमारे यहाँ स्वर्गवासी व्यक्ति के बारे में ऐसे शब्द नहीं बोले जाते, उन्होंने कहा आश्चर्य इस बात का हिया कि 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया लेकिन खड़गे जी ने माफ़ी नहीं मांगी, अभी तक कांग्रेस ने इसपर खेद नहीं जताया खंडन नहीं किया।
देश की जनता को जवाब देना होगा
भाजपा नेता ने कहा खड़गे जी आप नरेंद्र मोदी से प्रतिस्पर्धा रख सकते हैं लेकिन उनके माता पिता की क्या गलती जो अब इस दुनिया में नहीं हैं जो उत्तर नहीं दे सकते उनके बारे में इस तरह बोलना बहुत आपत्तिजनक है ध्यान रखिये जनता इसका हिसाब लेगी आपको जनता को इसका जवाब देना पड़ेगा आपने घ्रणा का काम किया है।
