भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ कांग्रेस (congress) के उपाध्यक्ष दीपक कर्मा (deepak karma) का कोरोना से निधन हो गया है। वे पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (bhupesh baghel) ने गहरा दुख जताया है।
दीपक कर्मा का कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरूवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्होने अंतिम सांस ली। वे दंतेवाड़ा विधायक देवकी कर्मा और बस्तर के टाइगर कहलाने वाले महेंद्र कर्मा के बड़े बेटे थे। उनके निधन से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
आज कोरोना ने कांग्रेस के सिपाही दीपक कर्मा जी को हमसे छीन लिया है। यह खबर कांग्रेस परिवार समेत पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है।
वे बस्तर टाईगर स्व. महेंद्र कर्मा जी के पुत्र थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार को हिम्मत दें। ॐ शांति:
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 6, 2021






