आर्टिकल 370 पर दिग्विजय के बयान पर विवाद, सीएम शिवराज ने कहा- “कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता”

आर्टिकल 370 पर दिग्विजय के बयान पर विवाद, सीएम शिवराज ने कहा- “कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहने वाले राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर हैं। आर्टिकल 370 पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी ने उन्हें घेरा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुटमणि है, अभिन्न अंग है। ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा 370 लगाने का पाप किया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी, भाजपा सरकार ने धारा 370 हटा दी, अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं।

कभी होती थी जमकर आलोचना, अब सरकार के लिए ‘श्रीमंत’ हुए सिंधिया

बीजेपी आईटी सेल के हैड अमित मालवीय ने दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो जारी किया है जिसमें क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित रूप से उन्होने कहा है कि अगर कांग्रेस सरकार बनाती है तो कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने पर पुनर्विचार किया जाएगा। बता दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटा दिया था। इस मुद्दे पर बीजेपी अब हमलावर हो गई है। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस? क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी? आतंकवाद को प्रश्रय देगी? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। सीएम ने कहा कि जो पाकिस्तान कहता है वही कांग्रेस कहती है। सोनिया जी जवाब दो, देश आपसे जवाब चाहता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews