
गुरुवार को सोने-चांदी के दामों में फिर गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 22 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,44,797 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,05,318 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुई ।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.06 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,25,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं भोपाल, दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में क्या चल रहा है 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….
भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट
- भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार 430 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
- गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 400 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 08 हजार 340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
- त्योहारी मांग के चलते चांदी का भाव 2 लाख 25 हजार रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव
दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार 530 रुपये, 22 कैरेट का 1 लाख 32 हजार 500 रुपये और 18 कैरेट का 1 लाख 08 हजार 440 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 25 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,30,000 रुपये पहुंच गई है।
सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के कारण
मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों और सप्लाई की चिंताओं के कारण कच्चा तेल $110 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 101.5 के स्तर के करीब है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया थोड़ा मजबूत होकर ₹94.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रुपये की मजबूती से सोने के आयात खर्च में उतार-चढ़ाव थमने में मदद मिली है। साथ ही चांदी की मांग मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल है – सोलर, EV और सेमीकंडक्टर सेक्टर से, ऐसे में इन सेक्टरों में मांग में किसी भी बदलाव का असर सीधे चांदी के भाव पर पड़ता है। फैक्ट्री की मांग घटने पर कीमतों में भी गिरावट आती है।
अगले हफ्ते अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अहम बैठक होने वाली है, जिस पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई है। बाजार विश्लेषक भी निवेशकों को एकमुश्त खरीदारी के बजाय गिरावट पर खरीदारी और एसआईपी (SIP) के जरिए सोने में निवेश की सलाह दे रहे हैं। इधर, देश में आगामी त्योहारों के कारण घरेलू ज्वेलरी की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है, जिससे घरेलू बाजार का डिस्काउंट कम हो रहा है।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
- शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। - 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

