भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने पन्ना जिले के एसडीएम शेर सिंह मीणा के तबादले पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि बीजेपी से जुड़े भू माफिया के खिलाफ फैसला देने वाले ईमानदार आईएएस का तबादला राजनीति से प्रेरित है।
ये भी पढ़िये- सिंधिया के गढ़ में जयवर्धन सिंह का शक्ति प्रदर्शन, मंदिर में दर्शन किए मजार पर झुकाया सिर
ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि मैं युवा ईमानदार शेर सिंह मीणा आईएएस को बधाई देता हूं जिन्होंने गरीब आदिवासियों को न्याय दिलवाया। माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पर उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया। दिग्विजय ने अंकुर त्रिवेदी नाम के व्यक्ति को पन्ना में भू-माफिया के रूप में बताते हुए कहा है कि बीजेपी के शासन काल में जिला प्रशासन पर दबाव डाल के वे अनेक आदिवासी किसानों की भूमि अपने नाम करवा चुके हैं। दिग्विजय ने आगे लिखा है कि शिवराज जी ऐसे लोगों को 10 फुट गहरे गड्ढे में गाड़ने की आपने मंशा जाहिर की थी लेकिन आप कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि अंकुर त्रिवेदी बीजेपी के प्रांतीय अध्यक्ष बीडी शर्मा सांसद के बेहद करीबी व्यक्ति हैं। शेर सिंह मीणा के आदेश को यदि बदला जाता है और स्थगित किया जाता है तो हमें आदिवासियों के हित में जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। दरअसल कुछ ही समय में पन्ना के एसडीएम के रूप में शेर सिंह मीणा ने अपनी एक अलग छवि बना ली थी लेकिन अचानक हुए उनके तबादले ने कांग्रेस को भी राजनीति करने का मौका दे दिया है।
BJP से जुड़े भू-माफिया के खिलाफ बड़ा फैसला देने वाले ईमानदार IAS अफसर का हुआ तबादला https://t.co/MpuFiC9wv6 via @Radar
मैं युवा ईमानदार शेर सिंह मीना IAS को बधाई देता हूँ जिन्होंने गरीब आदीवासीयों को न्याय दिलवाया। माफिया के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने पर उसे स्थानांतरित कर दिया गया।
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) February 18, 2021
यदि SDM का आदेश चेलेंज हो कर स्थगित या निरस्त होता है तो हमें आदीवासीयों के हित में जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) February 18, 2021






