भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सभी मंत्री अलग अलग जिलों में तिरंगा फहराएंगे और सीएम के संदेश का वाचन करेंगे।










