भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजाहानी पार्क में जारी अतिथिविद्वानों के आंदोलन को समर्थंन देने भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी शाहजहांनी पार्क पहुचें। उन्होंने आंदोलन कर रहे अतिथिविद्वानों को अपने पूर्ण समर्थंन का भरोसा दिलाया और नियमितीकरण की लड़ाई साथ लड़ने की बात कही। अतिथिविद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ सुरजीत भदौरिया ने बताया कि बट्टी ने अतिथिविद्वानों के आंदोलन को अपना समर्थंन देते हुए कहा कि सरकार द्वारा नियमितीकरण न किये जाने का कड़ा विरोध किया जाएगा। यदि सरकार अपने वादे से पीछे हटती है तो हम पूरे प्रदेश में गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ता पुतलादहन अभियान चलाएंगे।अतिथिविद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ देवराज सिंह के अनुसार अतिथिविद्वान नियमितीकरण सरकार के वचनपत्र में शामिल एक बेहद साफ व सीधा मामला था, जिसे सरकार नीति बनाकर आसानी से समय सीमा में सुलझा सकती थी। लेकिन मंत्रीजी के बयानों से सारा मामला उलझ गया है। कभी वे नियमितीकरण की बात करते है, कभी चॉइस फिलिंग की बात करते है। इंदौर में उन्होंने कहा की अतिथिविद्वानों को बोनस अंक देकर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इस तरह के भ्रामक बयानों से अतिथिविद्वान भ्रमित एवं आक्रोशित है। इससे यह स्थिति निर्मित हो रही है कि कांग्रेस पार्टी की अपनी नियमितीकरण की कोई नीति नही है, बल्कि अब पार्टी इस विषय पर भाजपा की लाइन पर चल रही है। अतिथिविद्वान इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
गोंडवाना पार्टी ने दिया अतिथिविद्वान आंदोलन को समर्थन, कहा हम साथ-साथ हैं
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






