Hindi News

अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, MPESB ने स्थगित परीक्षा की नई तारीख घोषित की, जानें कब होगा एग्जाम

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
MPESB ने बताया कि प्रवेश पत्र मण्डल की अधिकृत कार्यालयीन वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर अपलोड किये गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मण्डल की अधिकृत वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, MPESB ने स्थगित परीक्षा की नई तारीख घोषित की, जानें कब होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानि MPESB द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के माध्यम से हजारों युवा सरकारी नौकरी पाते हैं ऐसे ही युवाओं के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है, एमपीईएसबी ने  25 मई को आयोजित की जाने वाली परीक्षा जो स्थगित कर दी थी उसके नई तारीख घोषित कर दी है।

MPESB ने समूह-1 उप समूह-1 एवं समूह-2 उप समूह-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 की परीक्षा के सम्बन्ध में अपनी बेवसाईट पर सूचना जारी की है जो प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए महत्वपूर्ण है। ये परीक्षा 25 मई को निर्धारित थी जिसे स्थगित कर दिया गया था इसकी अब नई तारीख घोषित की गई है।

अब 2 मई 2025 को आयोजित होगी परीक्षा  

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने जानकारी अपलोड करते हुए बताया है कि समूह-1 उप समूह-1 एवं समूह-2 उप समूह-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 की आयोजन तिथि 25 मई 2025 निर्धारित की गई थी। उसे अब नई तारीख 2 जून को आयोजित किया जायेगा।

UPSC परीक्षा के कारण MPESB ने लिए था फैसला 

एमपीईएसबी ने बताया कि 25 मई को संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC की परीक्षा थी जिसके कारण अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदनों पर विचार करने के बाद उपरोक्त परीक्षा को स्थगित किया गया था। अब 2 जून कोपरिक्षा होगी जिसके प्रवेश पत्र मण्डल की अधिकृत कार्यालयीन वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर अपलोड किये गए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अपना प्रवेश पत्र मण्डल की अधिकृत वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं।