रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु समर सीजन पर यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल होकर गोरखपुर-पुणे एवं पुणे-गोरखपुर-पुणे एवं सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह दो स्पेशल ट्रेनें है।
1) ट्रेन संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (30-30 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 01 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सायं 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 02 अप्रैल से 01 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 17:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03:15 बजे पुणे पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।
कोच कम्पोजीशन
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपूर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 01079/01080 सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (30-30 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 01 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सीएसएमटी स्टेशन से रात 22:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 03 अप्रैल से 02 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 14:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।
कोच कम्पोजीशन
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपूर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।





