भोपाल। जंगलों के विकास और हिफाजत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गठित भारतीय वन सेवा के अफसर पौधारोपण से बचने की कोशिश कर रहे हैं। चंद कनिष्ठ अफसरों की सलाह पर विभाग इस पर विचार कर रहा है कि पौधारोपण सहित ऐसे सभी कार्य आउटसोर्स पर सौंपे जाएं या नहीं। ढाई साल पहले नर्मदा किनारे सात करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बना चुकी राज्य सरकार पौधारोपण सहित वन विभाग के कई कार्य आउटसोर्स से कराने पर विचार कर रही है। इसके लिए अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (विकास) पुष्कर सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इस समिति ने बैठकें आयोजित कर वन अफसरों की राय ले ली है। जिस पर वनमंत्री उमंग सिंघार अंतिम निर्णय लेंगे। विभाग में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इसके काम बाहरी लोग या एजेंसी करेगी और वन अफसर सिर्फ इन कार्यों की मॉनीटरिंग। इसे गड़बड़ियों से बचने से जोड़कर भी देखा जा रहा है।हालांकि विभाग के वरिष्ठ अफसर इससे सहमत नहीं हैं। ज्ञात हो कि दो जुलाई 2017 को तत्कालीन शिवराज सरकार ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सात करोड़ पौधे एक साथ एक समय में रोपे थे। इस मामले की अब भी जांच चल रही है।
सरकार अब आउटसोर्स से करवाएगी पौधरोपण, बनाई गई तीन सदस्यीय समिति
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






