MP Breaking News

MP Weather: आज सीधी-रीवा समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाणसागर बांध के 6 गेट खोले, सतना में 2 दिन स्कूल की छुट्टी

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Weather Update Today: सोमवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

अगस्त की तरह सितंबर के पहले हफ्ते में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मानसून की सक्रियता के चलते 3-4 सितंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

चित्रकूट में बाढ़ के बाद हालात बिगड़ने के चलते सतना में 31 अगस्त और 1 सितंबर की स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और राहत सामग्री वितरित की। शासन-प्रशासन लगातार स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है। जलस्तर बढ़ने से शहडोल के बाणसागर बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं।

सोमवार को सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर के क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी आशंका है।

भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में रिमझिम का दौर

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी

एमपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र तथा सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। मानसून की ट्रफ रेखा वर्तमान में अमृतसर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, गोरखपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके असर से अगले 3-4 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

खास करके 1 से 4 सितंबर तक पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसका ज्यादा असर सीधी, उमरिया, मंडला, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में देखने को मिल सकता है। यहां 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।

1 से 3 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

1 सितंबर येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • सीधी, उमरिया और मंडला जिलों में अति भारी बारिश
  • रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर में भारी बारिश
  • भोपाल, विदिशा, सीहोर सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट रहेगा।

2 सितंबर येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • सतना, शहडोल, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह और छतरपुर में अति भारी बारिश ।
  • विदिशा, सीहोर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर और मैहर में भारी बारिश।

3 सितंबर येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में भारी बारिश।
  • विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़ और मैहर।

मध्य प्रदेश में अब भी 9 फीसदी कम बारिश हुई

  • मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 27.2 इंच (700 मिलीमीटर) बारिश हुई है। जब इस अवधि में औसत 30.4 इंच (762.3 मिलीमीटर) बारिश होना थी यानि कोटे से 3.2 इंच या 9% पानी कम गिरा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 5% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम पानी गिरा है।
  • अबतक सिर्फ अनूपपुर, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई।
  • सबसे अधिक निवाड़ी में 39.1 इंच और डिंडौरी-मंडला में 37 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। भोपाल में 93%, इंदौर-उज्जैन में 61%, जबलपुर में 68% और ग्वालियर में 83% पानी गिरा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews