MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना-छतरपुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल की छुट्टी, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

MP Weather Update Today: मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में बारिश का दौर, आज भी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बदला रहेगा मौसम, शनिवार को 18 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी, अबतक प्रदेश में 34.7 इंच पानी गिरा
MP Weather

मध्य प्रदेश में 30 सितंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहने वाला है, हालांकि 28-29 सितंबर बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में अगले 48 घंटों के लिए तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को 4 जिलों मेें ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के चलते डिंडौरी, सतना और मैहर के स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। 27 सितंबर को रविवार है, ऐसे में अब सीधे सोमवार को स्कूल खुलेंगे। जून से अबतक प्रदेश में 34.7 इंच पानी गिरा है जो सामान्य से 2.2 इंच कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ व उससे सटे दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर स्थित अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के पार दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाएगा। इसके 26 सितंबर की शाम तक अवदाब के रूप में बने रहने की संभावना है। इसके बाद उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ भी सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से 29 व 30 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।

शनिवार को 29 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, मैहर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भी बदला रहेगा मौसम

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में झंझावात और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

27 से 29 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश

27 सितंबर, रविवार: भारी बारिश

भारी बारिश (येलो अलर्ट): रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ

 झंझावात/वज्रपात/40-50 किमी प्रति घंटा झोंकेदार हवा: सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, निवाड़ी में झंझावात और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

28 सितंबर, सोमवार

झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा

29 सितंबर, मंगलवार

झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा

अबतक मध्य प्रदेश में कहां-कितनी हुई बारिश

  • 1 जून से 25 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 6% यानि 2.4 इंच बारिश कम हुई है। प्रदेश में अबतक 34.7 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 36.9 इंच होनी चाहिए थी।
  • 1 जून से 30 सितंबर तक चलने वाले मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य बारिश का 91.9% कोटा पूरा हो चुका है। पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 0% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 11% कम पानी गिरा है।
  • अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
  • मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है, ऐसे में एक हफ्ते के अंदर मानसून के लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
मध्य प्रदेश के सतना-छतरपुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल की छुट्टी, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल - MP Breaking News