MP में पहला मामला: गृह विभाग ने दी महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति

गृह विभाग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह विभाग एक महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति दी है।।  महिला आरक्षक अर्चना (परिवर्तित नाम) को लिंग परिवर्तन की अनुमति पुलिस महानिदेशक को प्रदान की।प्रदेश में यह पहला मामला है, जिसमें राज्य शासन द्वारा sex change क़ी अनुमति दी गयी है ।यह महिला आरक्षक जिला पुलिस में कार्यरत है और गृह विभाग, मप्र शासन द्वारा आज 1 दिसंबर 2021 को पुलिस मुख्यालय को अनुमति सम्बंधी आदेश जारी किए।

यह भी पढ़े.. MP: पंचायत सचिव निलंबित, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, 2 को नोटिस, 3 लाइसेंस निरस्त

मिली जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षक को बचपन से Gender Identity Disorder की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सक़ों द्वारा की गयी। महिला आरक्षक अर्चना (परिवर्तित नाम) द्वारा पुरुषों की भाँति समस्त पुलिस कार्य ज़िले में सम्पादित किया जाता रहा है तथा उनके द्वारा विधिवत आवेदन, शपथ पत्र, और भारत सरकार के राजपत्र में 2019 में महिला से sex change की मंशा की अधिसूचना प्रकाशित कराने उपरांत आवेदन पुलिस मुख्यालय को प्रेषित किया।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव 2021: 6 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट, तारीखों का ऐलान भी जल्द

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा गृह विभाग से अनुमति के लिए मार्गदर्शन चाहा गया। किसी भी भारतीय नागरिक को उसके धर्म या जाति पर ध्यान दिए बिना अपने स्वयं के Gender के चुनाव की स्वतंत्रता के स्थापित विधिक सिद्धांत के तारतम्य मे विधि विभाग से विधिक परामर्श के उपरांत गृह विभाग द्वारा अर्चना (परिवर्तित नाम) को Sex Change की अनुमति के आदेश पुलिस मुख्यालय को 1 December 2021 को प्रदान किए गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP में पहला मामला: गृह विभाग ने दी महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति