भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आर्टिसीयन पदों पर भर्ती (BHEL Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। हालांकि आवेदन की तारीख शॉर्ट नोटिस में स्पष्ट नहीं की गई है। डिटेल नोटिफिकेशन 19 अक्टूबर तक जारी हो सकता है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीख अमेट अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसे पढ़ने के बाद भी उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। आधिकारिक वेबसाइट https://www.bhel.com/ पर जाकर विज्ञापन संख्या 01/2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
रिक्त पदों की संख्या कुल 660 है। वैकेंसी को अलग-अलग यूनिट और ट्रेड में विभाजित किया गया है। हैवी प्लेट्स एंड वेसल्स प्लांट विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश में 120 वैकेंसी है। हाई प्रेशर ब्वॉयलर प्लांट तिरुचिरापल्ली की वैकेंसी की संख्या 150 है। फिटर के लिए 278, वेल्डर के लिए 108, टर्नर के लिए 52, मशीनिस्ट के लिए 101, इलेक्ट्रीशियन के लिए 90, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 23 और फाउंड्रीमैन लिए 12 पद खाली हैं।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। करियर सेक्शन में जाकर आर्टिसीयन रिक्रूटमेंट 2026 के ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को चुनें। किसी एक ट्रेड के लिए आवेदन पत्र को भरें। जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। शुल्क भुगतान कररने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का कक्षा दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट के साथ-साथ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी होना चाहिए। जनरल/EWS/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आईटीआई और एनएसी में न्यूनतम 60 % अंक होना अनिवार्य है। एससी/एसटी के लिए न्यूनतम अंक 55% निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अक्टूबर 2026 तक अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष और एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
शॉर्ट नोटिस में चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी नहीं दी गई है। इसकी घोषणा BHEL 19 अक्टूबर को करेगा। हालांकि नोटिफिकेशन में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को शामिल किया गया है, जिसका आयोजन दिसंबर 2026 में हो सकता है।






