मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) स्ट्रे वैकेंसी राउंड की तारीखों में बदलाव हुआ है। पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख 12 से 14 अक्टूबर थी। लेकिन अब उम्मीदवार 14 से लेकर 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संशोधित शेड्यूल जारी हो चुका है।
14 सितंबर को जारी शेड्यूल के मुताबिक स्ट्रे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तारीख 12 से 15 अक्टूबर थी। लेकिन अब RESET रजिस्ट्रेशन ऑप्शन 16 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे तक मिलेगा। जबकि चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा 16 अक्टूबर रात 11:55 तक मिलेगी।
कब घोषित होंगे परिणाम?
नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 17 से लेकर 18 अक्टूबर तक होगी। रिजल्ट 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को रैंक और कैटेगरी के हिसाब से सीट आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 19 से लेकर 26 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर नीट यूजी काउंसलिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहाँ न्यूज रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी रोल नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
सीट मैट्रिक्स भी जारी
नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए 4,068 सीटों पर उम्मीदवारों का एडमिशन होगा। इसमें राज्य का नाम, संस्थान का प्रकार, कॉलेज का नाम, कोटा, ब्रांच और सीटों की संख्या की जानकारी दी गई है। वहीं इस सूची में एम्स देवघर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपु, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ डेंटिस्ट्री इंदौर समेत कई सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के नाम शामिल हैं।
हाल ही में एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग पर्सेंटाइल कटौती के नोटिस को लेकर अलर्ट जारी किया है। पर्सेंटाइल कम करने का फैसला नहीं लिया गया है। वायरल नोटिस को फर्जी बताया। उम्मीदवार सीट मैट्रिक्स के अनुसार स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए अपनी पात्रता चेक करके आवेदन कर सकते हैं। साथ ही कॉलेज और कोर्स प्रीफ्रेंस को जमा कर सकते हैं।






