इस दिन आएगा CA इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा 2026 रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस 

सीए सितंबर 2026 परीक्षाओं को लेकर अहम आईसीएआई ने जारी किया है। रिजल्ट की तारीख घोषित हो चुकी है। उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। 
ICAI CA Exam Result 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने 14 अक्टूबर को सितंबर में आयोजित हुई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट (ICAI CA Result 2026) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक परिणाम 22 अक्टूबर की शाम में घोषित हो सकते हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://caresults.icai.org/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ या रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

इंटरमीडिएट रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, ग्रुप वाइज और सब्जेक्ट वाइज अंक, क्वालीफाइंग स्टेटस, कुल प्राप्त अंक, मेरिट  रैंक और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 1, 3 और 6 सितंबर को किया गया था। ग्रुप 2 का आयोजन 8, 10 और 12 सितंबर को हुआ था। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थी। इसमें कुल 6 पेपर्स शामिल थे। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. सिक्योरिटी पिन  दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा।
  6. विषय वार अंको को चेक करें और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

3 नवंबर से शुरू होंगे जनवरी 2027 परीक्षा के लिए आवेदन 

सीए फाउंडेशन और इंटर जनवरी 2027 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी। बिना लेट फीस 16 नवंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 का आयोजन 2, 4 और 6 जनवरी को किया जाएगा। जबकि ग्रुप 2 परीक्षा 8, 10 और 12 जनवरी को आयोजित की जाएगी। सभी पेपर्स की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 3, 5, 7 और 9 जनवरी को किया जाएगा। पेपर-1 और पेपर-2 की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर-3 और पेपर-4 की अवधि 2 घंटे होगी। एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.icai.org विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
इस दिन आएगा CA इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा 2026 रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस