MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Patna AIIMS Recruitment : सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती, सैलरी 2.15 लाख तक, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

AIIMS Patna Recruitment 2026 : पटना एम्स में निकली भर्ती, डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'ए' के 11 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित , सैलरी 2.15 लाख तक, आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 से जारी, आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स...
jobs

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना ने ग्रुप-ए के 11 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, चीफ लाइब्रेरियन, सीनियर एनालिस्ट और हॉस्पिटल आर्किटेक्ट के पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट समाचार न्यूज में विज्ञापन छपने के 45 दिनों (करीब 24 नवंबर 2026 तक) के भीतर तय की गई है। यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर की जाएगी। चयनित अधिकारियों की डेपुटेशन अवधि 3 साल होगी।  कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे अधिकतम 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

पदों का विवरण

  • सुपरिटेंडिंग इंजीनियर: 1
  • चीफ लाइब्रेरियन: 1
  • सीनियर एनालिस्ट (सिस्टम एनालिस्ट): 1
  • हॉस्पिटल आर्किटेक्ट: 1सीनियर प्रोक्योरमेंट-कम-स्टोर्स ऑफिसर: 1
  • चीफ मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर: 1
  • सीएसएसडी ऑफिसर: 1
  • सीनियर डायटीशियन (असिस्टेंट फ़ूड मैनेजर): 2
  • चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर: 1
  • सुपरवाइजिंग मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर: 1

योग्यता (पदवार): अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता रखी गई है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, विश्वविद्यालयों, वैधानिक और स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में कार्यरत पात्र अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और नियमित सेवा से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

  • सुपरिटेंडिंग इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन।
  • चीफ लाइब्रेरियन: साइंस (खासकर बायोलॉजिकल साइंसेज) में मास्टर डिग्री और लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या उसके समकक्ष डिप्लोमा।
  • सीनियर एनालिस्ट (सिस्टम एनालिस्ट): कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एमई / एमटेक या कंप्यूटर साइंस में पीएचडी, साथ ही आईटी सिस्टम / नेटवर्किंग / हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन / सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में 15 वर्ष का अनुभव।
  • हॉस्पिटल आर्किटेक्ट: आर्किटेक्चर में डिग्री और इस क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।
  • सीनियर प्रोक्योरमेंट-कम-स्टोर्स ऑफिसर: केंद्र / राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन या केंद्रीय वैधानिक / स्वायत्त निकायों के अधिकारी, जो समान पद पर हों या जिन्होंने 5,400 रुपए ग्रेड पे वाले पद पर कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा की हो, एवं जिनके पास नियमित आधार पर स्टोर्स ऑफिसर के तौर पर 5 वर्ष का अनुभव हो।
  • चीफ मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर: सोशल वर्क में एमए / एमएसडब्ल्यू और मेडिकल सोशल वेलफेयर के क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव,  मेडिकल और सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं की  जानकारी।
  • सीएसएसडी ऑफिसर: केंद्र / राज्य सरकार / स्वायत्त / सांविधिक संगठनों के अधिकारी जो नियमित आधार पर समतुल्य पद पर कार्यरत हैं।
  • सीनियर डायटीशियन (असिस्टेंट फूड मैनेजर): एमएससी (होम साइंस – फ़ूड एंड न्यूट्रिशन) / एमएससी (क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स) / एमएससी (फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन) / एमएससी (फ़ूड एंड न्यूट्रिशन डायटेटिक्स) / एमएससी (फूड सर्विस मैनेजमेंट एंड डायटेटिक्स)।
  • चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर: मेडिकल रिकॉर्ड कीपिंग में डिग्री और ऑफिस एप्लिकेशन, स्प्रेडशीट एवं प्रेजेंटेशन में कंप्यूटर का इस्तेमाल करने की क्षमता, साथ ही इंग्लिश या हिंदी में टाइपिंग कौशल।
  • सुपरवाइजिंग मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर: केंद्र / राज्य / केंद्र शासित प्रदेश सरकार या केंद्रीय स्वायत्त / वैधानिक / स्थानीय स्वशासन निकायों या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कम से कम 200 बिस्तरों वाले अस्पताल के अधिकारी।

आयु सीमा: सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र 56 साल तय की गई है।

सैलरी (पे-लेवल वाइज)

  • सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, चीफ लाइब्रेरियन: Level-13, 1,23,100 रुपए – 2,15,900 रुपए
  • सीनियर एनालिस्ट: Level-12, 78,800 रुपए – 2,09,200 रुपए
  • हॉस्पिटल आर्किटेक्ट, सीनियर प्रोक्योरमेंट, चीफ मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर, CSSD ऑफिसर, चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर: Level-11, 67,700 रुपए – 2,08,700 रुपए
  • सीनियर डायटीशियन – 2 पद, सुपरवाइजिंग मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर: Level-10/11, 56,100 रुपए से शुरू

AIIMS Patna Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Patna AIIMS Recruitment : सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती, सैलरी 2.15 लाख तक, जानें कौन कर सकता है अप्लाई - MP Breaking News