MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

NEET UG काउंसलिंग 2026 पर अपडेट, पर्सेंटाइल में कटौती का नोटिस फर्जी, MCC ने जारी की एडवाइजरी 

नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर एमसीसी ने नोटिस जारी किया है। पर्सेंटाइल में कटौती की खबरों को फर्जी बताया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी है। 
neet ug counselling 2026

नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) में पर्सेंटाइल में कटौती से संबंधित नोटिस सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। जिसे मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने फर्जी बताया है। साथ ही उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कमिटी ने कहा, “पर्सेंटाइल कम करने का फैसला सक्षम अधिकारियों द्वारा नहीं लिया गया है। एमसीसी http://mcc.nic.in के अलावा अन्य कोई वेबसाइट होस्ट नहीं करता।”

एमसीसी ने उम्मीदवारों को फर्जी वेबसाइट या एजेंटों से सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ अधिकारी के वेबसाइट की जानकारी को ऑथेंटिक मानने को कहा है। यदि संदिग्ध या फर्जी वेबसाइट और एजेटों की  रिपोर्ट तुरंत करने की सलाह दी गई है। ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सकते है।

नीट यूजी काउंसलिंग पर्सेंटाइल 

सर्कुलेट हो रहे हैं फर्जी नोटिस में दावा किया गया है कि “जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए काउंसलिंग में भाग का पर्सेंटाइल घटाकर 15 पर्सेंटाइल या इससे अधिक कर दिया गया है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी या पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए नीट यूजी में 10 पर्सेंटाइल या इससे अधिक कर दिया गया है।” ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए जनरल/EWS के लिए कम से कम 50 पर्सेंटाइल और ओबीसी/एससी/एसटी के लिए 40 पर्सेंटाइल या इससे अधिक अनिवार्य है।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन शुरू 

नीत यूजी काउंसलिंग की स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन 13 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1, 2 और 3 में  सीट आवंटित नहीं किया गया है, वे  एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए इसमें भाग ले सकते हैं। सीट आवंटन परिणाम परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं 15 से 16 अक्टूबर तक सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग चलेगी। उम्मीदवारों को 19 से 26 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। ऐसे उम्मीदवार जिन्हें काउंसलिंग के पिछले  तीन चरणों में सीट आवंटित की गई थी, लेकिन वे कॉलेजों में रिपोर्ट नहीं कर पाए अब उन्हें सीट क्लेम करने की अनुमति नहीं है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
NEET UG काउंसलिंग 2026 पर अपडेट, पर्सेंटाइल में कटौती का नोटिस फर्जी, MCC ने जारी की एडवाइजरी