दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती निकाली है। इस अभियान के तहत दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों में कुल 25 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा।
DSSSB Safai Karamchari Recruitment 2026
भर्ती बोर्ड: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
विभाग का नाम: दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालय
पद का नाम: सफाई कर्मचारी और चौकीदार
कुल पद : 25 (Gen 12, OBC 6, SC 3, ST 2, EWS 2) )
पदों का विवरण
- सफाई कर्मचारी के पद: 10
- चौकीदार के पद: 15
आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
कितनी मिलेगी सैलरी: वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये और ग्रेड पे 2,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त लागू सरकारी नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं।
आवेदन शुल्क: सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा (100 प्रश्न, कुल 100 अंक और 120 मिनट) और इंटरव्यू
कैसे करें आवेदन
- डीएसएसएसबी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- लॉगिन करके सफाई कर्मचारी या चौकीदार के संबंधित पद का चयन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
- आवेदन पूरा होने पर कन्फर्मेशन और फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रख लें।






