बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 72वीं को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवार शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले प्रीलिम्स की तारीख 26 जुलाई तय की गई थी। जिसे 25 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया था। बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन 7 मई से शुरू हुए थे। उम्मीदवारों को 31 मई 2026 तक पंजीकरण का मौका दिया गया था। इसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति है।
ऐसे डाउनलोड करें नया शेड्यूल
- सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- महवपूर्ण घोषणाओं के सेक्शन में “एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा तारीख” के लिंक पर क्लिक करें।
- शेड्यूल को अच्छे से चेक करें।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
बीपीएससी 72वीं सीसीई परीक्षा के तहत कुल 1186 पदों पर भर्ती होगी। रेवेन्यू ऑफिसर, कोऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर, सब डिविजनल ऑफिसर, डिप्टी कलेक्टर, ग्रामीण विकास अधिकारी, डीएसपी समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति होगी। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफ़ाइंग होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। मेरिट लिस्ट मेंस एग्जाम और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न जानें
प्रारंभिक परीक्षा में जनरल स्टडी, गणितम और जनरल साइंस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या कुल 150 होगी। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक प्रश्न पर पांच विकल्प दिए जाएंगे- A,B,C, D और E। यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो उन्हें ऑप्शन E सेलेक्ट करना होगा। विकल्पों को खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।






