MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UPSSSC Sports Directorate Vacancy: 108 पदों पर भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 14 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: खेल निदेशालय में 108 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से होगी शुरू, आवेदक के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी, जानें अन्य डिटेल्स
upssc Recruitments

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल निदेशालय में 108 पदों ( विज्ञापन संख्या-22-परीक्षा/2026 ) पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर 04 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा भर्ती के माध्यम से ग्राउंड मैन, उप क्रीडाधिकारी, सहायक प्रशिक्षक (तैराकी/ क्रिकेट/ फुटबाल/ निशानेबाजी/ वेटलिफ्टिंग/ तलवारबाजी/ कुश्ती आदि) और जीवन रक्षक के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026

कुल पद: 108 (अनारक्षित के 46, ईडब्ल्यूएस के 8, ओबीसी के 29, एससी के 24 और एसटी का 1 पद)

पदों का विवरण

  • ग्राउण्ड्स मैन – 02
  • ग्राउण्ड्स मैन (विशेष चयन) – 01
  • उप क्रीडाधिकारी – 44
  • उप क्रीडाधिकारी (विशेष चयन) – 06
  • सहायक प्रशिक्षक (तैराकी) – 24
  • सहायक प्रशिक्षक तैराकी (विशेष चयन) – 01
  • जीवन रक्षक – 15
  • जीवन रक्षक (विशेष चयन) – 03
  • सहायक प्रशिक्षक (क्रिकेट) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (फुटबाल) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (निशानेबाजी) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (वेटलिफ्टिंग) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (तलवारबाजी) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (कुश्ती) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (हॉकी) – 02
  • सहायक प्रशिक्षक (टेबल टेनिस) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (हैण्डबाल) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (वुशू) – 01
  • सहायक प्रशिक्षक (लॉन टेनिस) – 01

शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। संबंधित पद के लिए 2 वर्ष का कार्य अनुभव भी मांगा गया है ।

  • ग्राउण्ड्स मैन / जीवन रक्षक: हाईस्कूल (10वीं) पास
  • उप क्रीडाधिकारी / सहायक प्रशिक्षक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, NIS या मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा और 2 साल का अनुभव । अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन चेक करें।

आयु सीमा:  पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गको सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

  • ग्राउण्ड्स मैन और जीवन रक्षक: 18 से 40 वर्ष
  • उप क्रीडाधिकारी और सहायक प्रशिक्षक: 21 से 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया: PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग होगी। 100 अंकों की लिखित परीक्षा , 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न, 120 मिनट (2 घंटे), हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटेगा, सही पर 1 अंक मिलेगा। मुख्य परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी, फिर दस्तावेज सत्यापन होगा।

सिलेबस में भारत का इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था व सामाजिक विकास, भारतीय राजव्यवस्था व संविधान, सामान्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी, पर्यावरण पारिस्थितिकी व आपदा प्रबंधन, समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय), खेल से संबंधित जानकारी, कंप्यूटर ज्ञान और यूपी सामान्य ज्ञान शामिल है।

सैलरी

  • सहायक प्रशिक्षक तैराकी (विशेष चयन). जीवन रक्षक, जीवन रक्षक (विशेष चयन): लेवल-03 (21700-69100/-)
  • ग्राउण्ड्स मैन, ग्राउण्ड्स मैन (विशेष चयन): लेवल 04 (25500-81100/-)
    सहायक प्रशिक्षक (तैराकी), सहायक प्रशिक्षक (क्रिकेट), सहायक प्रशिक्षक (फुटबाल), सहायक प्रशिक्षक (निशानेबाजी), सहायक प्रशिक्षक (वेटलिफ्टिंग), सहायक प्रशिक्षक (तलवारबाजी), सहायक प्रशिक्षक (कुश्ती), सहायक प्रशिक्षक (हॉकी), सहायक प्रशिक्षक (टेबल टेनिस), सहायक प्रशिक्षक (हैण्डबाल), सहायक प्रशिक्षक (वुशू),
  • सहायक प्रशिक्षक (लॉन टेनिस): लेवल-05 (29200-92300/-):
  • उप क्रीडाधिकारी, उप क्रीडाधिकारी (विशेष चयन): लेवल-06 (35400-112400/-)

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन पंजीकरण और फीस जमा की तिथि: 14 अक्टूबर 2026 से
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2026
  • फीस समायोजन और फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2026

UPSSSC Sports Directorate Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
UPSSSC Sports Directorate Vacancy: 108 पदों पर भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 14 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News