MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

राज्य में एक साथ 11 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2026

आंध्र प्रदेश में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। दो अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 अक्टूबर को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

बैच 2002 के आईएएस अधिकारी सौरभ गौड़ जो नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे उन्हें ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी आंध्र प्रदेश भवन नई दिल्ली के पद पर नियुक्त किया गया है। नीलकंठ रेड्डी को निदेशक युवा सेवाओं के पद पर नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार रेड्डी को संयुक्त सचिव उद्योग और एमएसएमई, उद्योग और वाणिज्य विभाग के रूप में तैनात किया गया है।

इन विभागों में नए सचिव की नियुक्ति

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे 2006 के आईएएस अधिकारी डी. मुरलीधर रेड्डी को आदिवासी कल्याण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यटन एवं संस्कृति YAT एंड C विभाग के पद पर आम्रपाली काटा को नियुक्त किया गया है, जो पहले पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही थी।  एन तेज भरत की सेवाएं सामाजिक कल्याण विभाग के निपटान में रखी गई है। ताकि उन्हें AP सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसाइटी  के सचिव पद पर नियुक्त किया जा सके।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार 

बैच 2014 के आईएएस अधिकारी डॉ के श्रीनिवासुलु, निदेशक बागवानी एवं रेशम उत्पादन को कृषि विपणन निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुभम बंसल निदेशक उद्योग को प्रबंध निदेशक आंध्र प्रदेश राज्य वित्त निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ

गोडेला श्रीनु कुमार को स्वर्ण ग्रामम और स्वर्ण वार्डु विभाग में उपसचिव पद पर नियुक्त किया गया है। एम वारा प्रसाद की सेवाएं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। ताकि उन्हें आंध्र प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया जा सके।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी