MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाने के नाम पर 10 लाख की चोरी, महिला रुपये लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी, जानें पूरा मामला

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाने के नाम पर ज्वेलरी शॉप के कलेक्शन कर्मचारी से 10 लाख रुपये लेकर एक महिला फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Indore Crime News

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एमजी रोड थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाने के नाम पर फरियादी से 10 लाख रुपए चोरी कर लिये गये। घटना की शिकायत मिलने के बाद एमजी रोड पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार, ज्वेलरी शॉप पर कलेक्शन का काम करने वाले अंकित ने एमजी रोड थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

क्या है पूरा मामला?

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि.. फरियादी अंकित की दोस्ती एक महिला से कैफे में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक.. महिला पहले से शादीशुदा है और उसका पति एवं बच्ची भी है। महिला को इस बात की जानकारी थी कि अंकित एक ज्वेलरी शॉप पर कलेक्शन का काम करता है और तीन-चार दिनों का कलेक्शन बैंक में जमा करने जाता है। इसी जानकारी के आधार पर महिला ने अंकित से इंस्टाग्राम पर रील बनाने के नाम पर रुपये मांगे, जिससे वह नोट दिखाकर रील बना सके। अंकित महिला की बातों में आ गया और उसने उसे रुपए दे दिये। रुपये लेने के बाद महिला मौके से फरार हो गई।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला पर कर्ज था। जिसे चुकाने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में महिला का पति भी शामिल हो सकता है। मामला दर्ज करने के बाद महात्मा गांधी मार्ग थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाने के नाम पर 10 लाख की चोरी, महिला रुपये लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी, जानें पूरा मामला - MP Breaking News