असम राइफल्स ने टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट रैली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रुप सी पदों पर भर्ती (Assam Riffles Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.assamrifles.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती रैली की संभावित तारीख 23 नवंबर 2026 फॉर्म है। भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों की नियुक्ति 18 अलग-अलग ट्रेड में होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 354 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति वारंट ऑफिसर, हाविलदार और राइफलमैन पदों पर होगी। आवेदन करने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और एक सर्विसमैन उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
कौन कर सकता है?
केवल पुरुष उम्मीदवारों को ही आवेदन की अनुमति है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का 10वीं/12वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित विषय में आईटीआई/डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन की योग्यता भी होनी चाहिए। सभी पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष है। वारंट ऑफिसर के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष है। जबकि जबकि अन्य पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 23 वर्ष है। एससी एसटी को 5 साल उर ओबीसी को 3 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी। आयु सीमा के लिए कट ऑफ तारीख 1 जुलाई 2026 है।
ऐसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे। सबसे पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। फिर कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कुल 100 अंकों का होगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को न्यूनतम प्रति 35% और एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे। तीनों चरणों में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेड स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण होगा। फिर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन की लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में सारी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
- इसके बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें। पेमेंट रिसिप्ट या चालान की कॉपी ऑनलाइन अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को अच्छे से भरे और जिसकी कॉपी असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
- पीएसटी/पीईटी रिपोर्टिंग के दौरान इसे अपने साथ जरूर रखें।






