MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

MP NEET UG काउंसलिंग मॉप-अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कॉलेज रिपोर्टिंग शुरू, जानें डिटेल 

DME ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो चुका है। जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। कॉलेजों में रिपोर्टिंग भी शुरू हो चुकी है। 
MP NEET UG Counselling 2026

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling) मॉप-अप राउंड के लिए डीएमई ने सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिन उम्मीदवारों को राउंड-1, राउंड-2 और मॉप-अप राउंड के लिए सीट आवंटित किया गया उनका रोल नंबर, कॉमन रैंक, नीट यूजी रैंक, एमपी स्टेट रैंक, आवंटित कॉलेज का नाम, कोर्स इत्यादि जानकारी दी गई है। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  http://dme.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह एमपी नीट यूजी काउंसलिंग का अंतिम चरण है। डीएमई ने इस चरण में अयोग्य उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। बता दें मॉप राउंड-1 के रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक जारी थे। 3 अक्टूबर तक मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। 4 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया जारी थी।

ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर एमपी अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नीट यूजी मॉप अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का लिंक नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
  4. आवंटित कॉलेज, कोर्स, रैंक और अन्य जानकारी को अच्छे से चेक करें।
  5. सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड और सेव कर लें।

यहाँ देखें सीट आवंटन परिणाम 

14 अक्टूबर तक कॉलेज रिपोर्टिंग का मौका 

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक एमपी नीट यूजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड के लिए कॉलेज रिपोर्टिंग की निर्धारित तारीख 11 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर है। इस दौरान उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेजों और सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित होना होगा।

इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी 

कॉलेज उम्मीदवारों की पहचान, योग्यता, एजुकेशनल बैकग्राउंड, पात्रता इत्यादि को सत्यापित करते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को ऑरिजिनल दस्तावेज और उनकी  फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। इसीलिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज तैयार करके कॉलेज में रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। इस सूची में नीट यूजी एडमिट कार्ड, नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड, सीट अलॉटमेंट लेटर, कक्षा दसवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, कक्षा 12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, वैलिड फोटो आईडेंटिटी कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण जाति, EWS सर्टिफिकेट, हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और माइग्रैशन सर्टिफिकेट शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews