MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

12 अक्टूबर से RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, फ्री मॉक टेस्ट शुरू, जानें डिटेल 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। मॉक टेस्ट सुविधा भी शुरू की गई है, कोई शुल्क नहीं लगेगा। 
rrb section controller exam

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड देशभर के विभिन्न शहरों में सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा (RRB Section Controller Exam) का आयोजन 12 से 13 अक्टूबर तक करने वाला है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं । इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें इसमें परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस के अलावा उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। ध्यान रखें कि इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों का खास पालन करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें डाउनलोड, जानें स्टेप्स 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीईएन 03/2026 सेक्शन कंट्रोलर भर्ती ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें। इसके बाद इसे डाउनलोड कर लें। 2-3 प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
  5. ध्यान रखें की परीक्षा केंद्र पर केवल कॉल लेटर की प्रिंटेड कॉपी ही मान्य होगी।

एडमिट कार्ड के लिए यहाँ क्लिक करें 

मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव 

सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। इसे परीक्षा के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। ताकि उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकें। इसके लिए शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। न ही लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी।

सीबीटी परीक्षा की अवधि कुल 120 मिनट होगी। कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे। जिसमें से केवल एक ही सही होगा।  1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान प्रत्येक गलत उत्तर के लिए होगा। प्रश्न 15 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों का फोटोग्राफर और बायोमेट्रिक भी कैप्चर किया जाएगा। प्रश्न अपने आप स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

मॉक टेस्ट के लिए डायरेक्ट लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
12 अक्टूबर से RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, फ्री मॉक टेस्ट शुरू, जानें डिटेल