MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

JSSC Teacher Recruitment 2026: 7299 पदों पर भर्ती, 90 हजार तक सैलरी, जानिए पात्रता और आवेदन की लास्ट डेट

JSSC Para Teacher (JTAACCE) Bharti : झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, पारा शिक्षकों के 7299 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
JSSC Teacher Recruitment 2026:  7299 पदों पर भर्ती, 90 हजार तक सैलरी, जानिए पात्रता और आवेदन की लास्ट डेट

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए 7299 पदों (विज्ञापन संख्या 04/2026) पर भर्ती निकाली है। इसमें 6101 पद रेगुलर और 1198 बैकलॉग से भरे जाएंगें। ये भर्ती कक्षा 1 से 8 के लिए होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर से जारी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Teacher Recruitment 2026

संस्था: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी)

परीक्षा का नाम: झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेटीएएसीसीई)-2026

पद का नाम: सहायक आचार्य (पैरा टीचर)

पदों का विवरण

  • कक्षा 1 से 5वीं : मध्यवर्ती स्तर का प्रशिक्षण  1909 पद
  • कक्षा 6 से 8वीं :स्नातक, भाषा ज्ञान  1868 पद
  • कक्षा 6 से 8वीं : स्नातक,सामाजिक विज्ञान 660 पद
  • कक्षा 6 से 8वीं: गणित/साइंस 1664 पद

कौन भर सकता है फॉर्म

  • मध्यवर्ती स्तर का प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 1 से 5 तक): निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा ( D.El.Ed ), प्राथमिक शिक्षा (विशेष शिक्षा) में डिप्लोमा, 4 वर्षीय B.El.Ed., या स्नातक के साथ D.El.Ed । निर्धारित अनुसार JTET / CTET, या कोई अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण ।
  • स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 6 से 8) : भाषा संबंधित भाषा विषय में स्नातक की डिग्री के साथ B.Ed , एकीकृत B.Ed (BAB.Ed ./BSC, B.Ed , या NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य शिक्षक शिक्षा । वैध JTET / CTET, या समकक्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा ।
  • स्नातकोत्तर प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 6 से 8): सामाजिक विज्ञान अधिसूचना में निर्धारित सामाजिक विज्ञान/मानविकी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ B.Ed . या एकीकृत B.Ed . की डिग्री होना आवश्यक है।JTET / CTET या किसी अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण।
  • स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 6 से 8): विज्ञान और गणित गणित, विज्ञान या संबंधित विषय संयोजन में स्नातक की डिग्री के साथ बी.एड., BSC., B.Ed. या कोई अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा योग्यता । वैध JTET / CTET या समकक्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा योग्यता ।

सैलरी: कक्षा 1 से 5 शिक्षक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये और कक्षा 6 से 8 शिक्षक के पदों पर उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आयु-सीमा: उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य है। झारखंड राज्य के एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क में 50 रुपये की छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया: मुख्य लिखित परीक्षा (CBT Exam) ] , दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification), चिकित्सीय परीक्षण (Medical Exam)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 18 अक्टूबर 2026 (11:59 PM)
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2026
  • फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026
  • आवेदन सुधार की तिथि: 23 से 24 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा तिथि (CBT Exam Date): जल्द घोषित होगी

JSSC Para Teacher (JTAACCE) Notification PDF

JSSC Para Teacher (JTAACCE) Notification PDF1

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
JSSC Teacher Recruitment 2026: 7299 पदों पर भर्ती, 90 हजार तक सैलरी, जानिए पात्रता और आवेदन की लास्ट डेट - MP Breaking News