MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

RRB NTPC 2026 ग्रेजुएट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 3548 पद रिक्त, नियमों में हुए बदलाव, उम्मीदवार जरूर जान लें

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में कई बदलाव हुए हैं। टायपिंग टेस्ट अब नहीं होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर है। 3 हजार से अधिक वैकेंसी है। 
RRB NTPC 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती (RRB NTPC 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस बार कई बदलाव भी किए गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर 6 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना (CEN 06/2026) पढ़ने की सलाह दी जाती है।

शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 8 नवंबर 2026 है। आवेदन पत्र में सुधार का मौका 11 लेकर 18 नवंबर 2026 तक दिया जाएगा। परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इस साल रिक्त पदों की संख्या कुल 3548 है। जिसमें से चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 127, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 2750, जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 371 पद खाली हैं।

आवेदन शुल्क 

सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ एक्स सर्विसमैन/PwBD/महिला/ ट्रांसजेंडर/ अल्पसंख्यक/EBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है।

स्टेशन मास्टर पद को हटाया गया

नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल से स्टेशन मास्टर पोस्ट को हटा दिया गया है। अब केवल चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट और  सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्टेशन मास्टर के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी होगा। सामान्य ज्ञान का वेटेज कम कर दिया गया है।

चयन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव 

इस बार आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सिलेक्शन प्रोसेस में केवल दो ही चरण शामिल होंगे- सीबीटी-1 और सीबीटी- 2। कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट और टाइपिंग स्किल टेस्ट को हटा दिया गया है। सीबीटी-2 में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

सीबीटी-1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। जनरल अवेयरनेस से संबंधित 40, गणित से संबंधित 30 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा सीबीटी- 2 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। जनरल अवेयरनेस से संबंधित 50, गणित से संबंधित 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10-15 साल तक की छूट दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews