MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CSIR UGC NET दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, शेड्यूल भी जारी, जानें फीस और तारीख  

NTA ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा की तारीख और समय की घोषणा भी हो चुकी है। कुल 5 विषय शामिल होंगे। 
CSIR UGC NET

नेशनल टेस्टिंग ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (CSIR UGC NET 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर 5 नवंबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। 500 रुपये लेट फीस के साथ उम्मीदवारों को 6 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक आवेदन करने की अनुमति होगी।  10 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में कुल पांच विषय शामिल होंगे- केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज। इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार पात्रता, प्रश्न पत्र के पैटर्न, कोर्स कोड परीक्षा शुल्क इत्यादि जानकारी इसमें चेक कर सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की मदद के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है।

इतनी लगेगी फीस

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसट/PwD/PwBD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है। एसबीआई/केनरा बैंक के  पेमेंट गेटवे से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड /यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा 

देशभर के विभिन्न शहरों में सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। शहर सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड के लिए एनटीए ने अब तक कोई भी तारीख घोषित नहीं की है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर चुनें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  7. शुल्क का भुगतान करें।
  8. कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
CSIR UGC NET दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, शेड्यूल भी जारी, जानें फीस और तारीख