नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती (NICL Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 8 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://nationalinsurance.nic.co.in/recruitment पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी वेतन और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 321 है। वैकेंसी को अलग-अलग डिसिप्लिन और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 121 पद खाली है। फाइनेंस (सीए/सीएमए) के लिए 20, लीगल के लिए 20, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 11, ऑटोमोबाइल इंजीनियर के लिए 20, रिस्क मैनेजमेंट ऑफिसर के लिए 28 , कंपनी सेक्रेटेरिएट के लिए दो और एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट के लिए 20 पद खाली हैं। जनरलिस्ट ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 200 है।
आवेदन करने के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
जनरलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए 60% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एससी/ एसटी उम्मीदवारों का डिग्री परीक्षा में 55% अंक होना चाहिए। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता डिसिप्लिन पर निर्भर करती है। लीगल के लिए उम्मीदवारों के पास लॉ में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इंफॉर्मेशनन टेक्नोलॉजी के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई/बीटेक/एमई/एंटेक या एमसीए की योग्यता होनी चाहिए। ऑटोमोबाइल इंजीनियर के लिए ऑटोमोबाइल विषय में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक उम्मीदवार कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर (फाइनेंस) के लिए ICAI/ICWAI/बीकॉम/एमकॉम की योग्यता होनी चाहिए। योग्यता संबंधित डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसकी संभावित तारीख 17 नवंबर 2026 है। प्रीलिम्स में इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग और क्वांटिटी एप्टिट्यूड से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी, जो कल 250 अंक का होगा। मुख्य परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी शामिल होगा, जो कल 30 अंक का होगा। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों का पे स्केल हर महीने 82,485 रुपये से लेकर 1,56,745 रुपये तक होगा। इसके अलावा अन्य कई भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।






