MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

MP हाई कोर्ट में नौकरी का मौका, 418 पदों पर निकली भर्ती, अधिसूचना जारी, 27 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 6 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
MP High Court Recruitment 2026

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, ग्रेड 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और अस्सिटेंट ग्रेड 3 पदों पर भर्ती (MP High Court Recruitment) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.mphc.gov.in/ पर जाकर उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद लेवल 6 और 7 के तहत वेतन मिलेगा। इस संबंध नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 418 है। स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए 69, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए 299, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 कोर्ट मैनेजर स्टाफ के लिए 20 और अस्सिटेंट ग्रेड 3 के लिए 30 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में भी विभाजित किया गया है। आवेदन करने के लिए  जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 943 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ओबीसी/एससी /एसटी/ईडब्ल्यूएस/PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 743 रुपये है।

योग्यता और आयु सीमा 

सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। MAP-IT से परीक्षा पास सीपीसीटी स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के लिए हिंदी शॉर्ट हैंड परीक्षा टाइपिंग स्पीड 100 WPM के साथ पास करना अनिवार्य है। जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 पदों 80 WPM स्पीड होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों के लिए इंग्लिश शॉर्टहैंड परीक्षा 80 WPM स्पीड के साथ पास होना जरूरत है। इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स होना भी अनिवार्य है।

मध्य प्रदेश के अनारक्षित/EWS कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। जबकि न्यूनतम आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी/एससी/एसटी कैटेगरी के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे पहले। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह कुल 100 अंकों का होगा। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके बाद हिंदी स्टेनोग्राफी या इंग्लिश स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जो कल 100 अंक का होगा। इंग्लिश स्टेनोग्राफी की परीक्षा केवल अस्सिटेंट ग्रेड 3 पदों के लिए होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews