इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment) निकाली है। जिसकी अवधि 12 महीने है। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.iocl.com/apprenticeships पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 335 है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 99, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 40, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 174 और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 22 पद खाली हैं। फॉर्म भरने से पहले टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। ट्रेड/आईटीआई/डेटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस पदों के लिए NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
योग्यता और आयु सीमा
टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 50% अंकों के साथ तीन वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए 10वीं पास होने के साथ-साथ उम्मीदवारों के पास 2 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। ग्रेजुईट अप्रेंटिस पदों के लिए किसी भी विषय में फुल टाइम ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन जनरल, EWS और ओबीसी उम्मीदवारों का 50% अधिक होना अनिवार्य है।
ट्रेड अप्रेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर्स) के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। डेटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट होल्डर के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर स्केल में सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/एसी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। मेरिट लिस्ट को शैक्षणिक योग्यता काकक्षा 10वीं/12वीं/आईटीआई/ग्रेजुएट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा। इंगेजमेंट के लिए ऑफर जारी किया जाएगा। स्टाइपेन्ड को नोटिफिकेशन में स्पष्ट नहीं किया गया है।






