MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

रेलवे ने निकाली 2,008 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी, जानें डिटेल 

RRC NWR ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 2 हजार से अधिक वैकेंसी है। एप्लिकेशन विंडो जल्द ही एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2026

रेलवे भर्ती सेल जयपुर में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट  http://rrcjaipur.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी को अलग-अलग डिवीजन या यूनिट में  विभाजित किया गया है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

वित्त पदों की संख्या कुल 2,008 है। डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस अजमेर में 500, डिविजनल रेलवे मैनेजर्स ऑफिस बीकानेर में 525, डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस जयपुर में 580, डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस जोधपुर में 134, बीटीसी कैरिज अजमेर में 101, बीटीसी लॉको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क कप्तान करना होगा। एससी/एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान  से छूट प्रदान की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? 

मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ कक्षा दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानि आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसे कक्षा दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। टाई ब्रेकिंग के लिए जन्मतिथि का इस्तेमाल किया जाएगा। यदि उम्मीदवारों की जन्म तिथि समान होती है, तो इस स्थिति में जिस उम्मीदवार ने पहले कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की है उसे वरीयता दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  3. 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। दस्तावेज सत्यापन के दौरान भी ऑरिजिनल आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
  4. पर्सनल डिटेल्स या बायोडाटा को अच्छे से भरें।
  5. सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करने की सलाह दी गई है।
  6. प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक यूनिट के लिए आवेदन की अनुमति होगी।
  7. टेक्निकल और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन संवत अन्य जानकारी को दर्ज करें।
  8. दस्तावेज, फोटोग्राफ और  हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  9. आवेदन पत्र को चेक करें और जमा करें।
  10. शुल्क भुगतान करें और कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
रेलवे ने निकाली 2,008 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी, जानें डिटेल