MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा भदोही, CM योगी ने किया ऐलान, जिले को दी 1340 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भदोही का नाम ‘संत रविदास नगर’ करने का ऐलान किया है। साथ ही 1340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में जिलों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीन नगरी के नाम से दुनियाभर में पहचान रखने वाले भदोही जिले को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। भदोही में आयोजित एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि अब हमारा भदोही जिला ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा।

सीएम योगी ने रविवार को भदोही में आयोजित कार्यक्रम में शिकरत करते हुये जिले के विकास के लिए 1340 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 112 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से भदोही विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और नई पहचान के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जिलेवासियों और सभी लाभार्थियों को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात के लिए बधाई दी।

भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि.. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ही यह संकल्प लिया गया था कि कालीन उद्योग के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाले भदोही को आने वाले समय में मध्यकालीन संत और समाज को अपनी साधना के माध्यम से जोड़ने वाले सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम से जाना जाएगा।

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी ने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि.. उस समय प्रदेश दंगों, माफियाराज, गुंडागर्दी, अराजकता और कर्फ्यू के लिए जाना जाता था। नीतिगत फैसलों में भी कई तरह की दिक्कतें थीं। बाजार की बेहतर व्यवस्था, तकनीक और सरकारी सहयोग की कमी का सीधा असर कारोबारियों और कारीगरों पर पड़ता था।

विकास की तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा यूपी: सीएम योगी

सीएम ने कहा कि अब प्रदेश की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है और दंगे व माफियाराज जैसी स्थिति पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी विकास की तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। शहरों और प्रदेश से जुड़े राज्यों को हाईवे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है जबकि राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश भी आ रहा है।

डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाई लगाम

सीएम योगी ने कहा कि.. आज राज्य में तीर्थस्थलों के विकास, विरासत स्थलों के संरक्षण और उनके सौंदर्यीकरण पर जिस तरह से धन खर्च किया जा रहा है वह बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले विकास के लिए उपलब्ध धन का उपयोग तीर्थस्थलों के बजाय कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल के नाम पर जमीन कब्जाने के लिए किया जाता था। सीएम ने कहा कि.. डबल इंजन की सरकार ने ऐसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य को माफिया और उपद्रव से मुक्त कर विकास और उत्सव की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा भदोही, CM योगी ने किया ऐलान, जिले को दी 1340 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात - MP Breaking News