MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

 इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, 20 अक्टूबर से होंगे लागू, लॉकर समेत कई सेवाओं पर लगेगा ज्यादा चार्ज 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कई इनलैंड सर्विस के लिए नया शुल्क लागू करने वाला है। इसमें लॉकर, डेबिट कार्ड, सेविंग्स बैंक अकाउंट इत्यादि शामिल हैं। कई सेवाएं महंगी होने वाली हैं। 
Banking New Rules october 2026

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ने कई इनलैंड सर्विस के शुल्क में बदलाव किया है। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इससे संबंधित एक नोटिस जारी किया है। ताकि ग्राहकों को पहले से इसकी जानकारी हो सके। नए नियम 20 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। बैंक ने आखिरी बार अप्रैल 2025 में इनलैंड सर्विस से जुड़े चार्ज में बदलाव किया था। बैंक ने कहा कि, “संशोधित शुल्क को सक्षम पदाधिकारियों द्वारा अनुमोदित किया गया है।”

वर्तमान में लेटेस्ट बैलेंस के साथ डुप्लिकेट पासबुक जारी करने के लिए नॉन इंडिविजुअल से 133.34 रुपये और इंडिविजुअल से 118 रुपये शुल्क वसूलता है, जो खाते के प्रकार पर निर्भर करता है। अब शुल्क को 177 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। वर्तमान में चेक बुक जारी करवाने के लिए 5 .90 रुपये प्रति लीफ शुल्क लगता है, 20 अक्टूबर तक चार्ज 3.54 रुपये प्रति लीफ होगा। सेविंग्स बैंक अकाउंट पर हर वित्तवर्ष  अब 20 नहीं बल्कि 10 लीफ फ्री में मिलेंगे।

लॉकर पर लगेगा पर अधिक शुल्क

20 अक्टूबर से लॉकर के लिए नए शुल्क लागू होंगे। लोकर्स को स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज कैटेगरी में विभाजित किया गया है। पहले ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्रों में लॉकर के लिए 1298 रुपये से लेकर 5310 रुपये तक शुल्क लगता था। लेकिन अब 1534 रुपये से लेकर 9440 रुपये तक शुल्क लगेगा, जो लॉकर के साइज़ पर निर्भर करेगा। शहरी क्षेत्रों के लिए शुल्क 2124 रुपये से लेकर 12980 रुपये तक होगा, जो पहले 1652 रुपये से लेकर 7788 रुपये था। वहीं मेट्रो ब्रांच के लिए 2360 रुपये से लेकर 15,930 रुपये तक चार्ज लगेगा। वर्तमान में अधिकतम शुल्क 13,452 रुपये है।

इन सेवाओं के शुल्क में भी बदलाव हुआ 

वर्तमान में बिना चेकबुक वाले SB खाते को यदि कोई व्यक्ति 12 महीने से पहले बंद करता तो उसे 354 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ता है, शुल्क को अब 590 रुपये कर दिया गया है। बिना चेक बुक वाले खाते को बंद करने के लिए ग्राहक को 118 रुपये शुल्क देना पड़ता, जिसे बढ़ाकर 354 कर दिया गया है। बैंक ने डेबिट कार्ड और एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क में भी बदलाव किया है।

डेबिट कार्ड जारी करने के लिए पहले साल में कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। एनुअल मेंटेनेंस चार्ज अलग-अलग कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है। क्लासिक डेबिट कार्ड के लिए शुल्क 295 रुपये, प्लैटिनम के लिए 413 रुपये, सिग्नेचर/ बिजनेस/रुपे सिलेक्ट के लिए 708 रुपये, एलिट मेटल के लिए 1180 रुपये और एचएनआई Emperio के लिए 1770 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि कार्ड खो जाता है या डैमेज हो जाता है तो इसके लिए 336 रूपते शुल्क लगेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, 20 अक्टूबर से होंगे लागू, लॉकर समेत कई सेवाओं पर लगेगा ज्यादा चार्ज