MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS Transfer: एक साथ हुआ 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट 

उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। 23 PCS अफसरों को भी नया पदभार सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (UP IAS Transfer) किया है। चिकित्सा शिक्षा के सचिव और विशेष सचिव बदले गए हैं। अमित कुमार सिंह को पंचायती राज निदेशक पद से हटाया गया है, उन्हें पीसीडीएस प्रबंध निदेशक बनाया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 3 अक्टूबर को जारी किया गया है।

नीरज शुक्ला अपर आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पीसीएफ प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत डॉ चंद्रभूषण को अपर निदेशक लोहिया डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादेमी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा पद पर नियुक्त किया गया है। ध्रुव खड़िया मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर को मुख्य विकास अधिकारी मऊ पद पर भेजा गया है। सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

यूपी आईएएस तबादला सूची 

  • नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पंचायती राज के निदेशक पद पर हरी प्रताप शाही को नियुक्त किया गया है।
  • प्रकाश बिंदु प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ को चिकित्सा शिक्षा का नया सचिव बनाया गया है।
  • माला श्रीवास्तव सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म के पद से प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह निदेशक भूततत्व एवं खनिकर्म पद का प्रभार संभालती रहेंगी।
  •  डॉ उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक भूततत्व एवं खनिकर्म पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद पर के. रीभा को नियुक्त किया गया है।
  • डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर अर्चना गहरवार को नियुक्त किया गया है, जो पहले किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पद पर कार्यरत थी।
  • एपिके अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर कार्यरत रीना सिंह को कुल सचिव किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पद पर भेजा गया है।
  • राकेश कुमार को अपर आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद पद पर नियुक्त किया गया है।

यूपी पीसीएस ट्रांसफर लिस्ट 

उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 पीसीएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। बिजनौर, अमेठी, ललितपुर समेत कई जिलों की उप जिला अधिकारी बदले गए हैं। चंद्रेश कुमार को मुख्य राज्य अधिकारी देवरिया पद पर नियुक्त किया गया है। अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ पद पर राजेश कुमार को भेजा गया है। इससे पहले वह उप जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर पद पर कार्यरत थे।

अंबेडकर नगर उपजिलाधिकारी पद पर कार्यरत पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) रामपुर पद पर भेजा गया है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के कुल सचिव पद पर अर्पित गुप्ता को नियुक्त किया गया है। महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर के कुलसचिव पद की जिम्मेदारी विजय शंकर को सौंपी गई है , पहले बिजनौर उपजिला अधिकारी पद पर कार्यरत थे।

संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय पद पर अभिनव कन्नौजिया को भेजा गया है, जो पहले अमेठी उप जिला अधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।   अमित कुमार को उपनिदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंत्री परिषद पद पर नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद उप जिला अधिकारी पद की जिम्मेदारी मयंक कुंडू को सौंपी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: एक साथ हुआ 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट