MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

तेज रफ्तार बोलेरो 40 फीट नीचे नदी में गिरी, बचाव दल ने रस्सी के सहारे पांचों लोगों को सुरक्षित निकाला

करीब 40 फीट नीचे नदी में गिरे वाहन तक पहुंचना रात में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद डायल-112 और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू पूरा किया और पांचों लोगों की जान बचा ली।
Singrauli speeding Bolero 40 feet into river

Singrauli speeding Bolero 40 feet into river

सिंगरौली में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बैढ़न-शासन मार्ग पर रेलवे की छोटी पुलिया के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे म्यार नदी में जा गिरी। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे।  बोलेरो नदी में गिरते ही चीख पुकार मच गई तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई जिसके बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

सिंगरौली जिलें में बीती रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बचाव दल ने नदी में गिरे लोगों की जान बचा ली, दरअसल बोलेरो नदी में गिरने से उसमें बैठे लोग गाड़ी फंस गए और डूबने की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही डायल-112 के पुलिसकर्मी और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे में संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने रस्सी के सहारे नदी में उतरकर पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।  सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

झपकी आने से अनियंत्रित होने की आशंका

बताया गया कि बोलेरो में कुल पांच लोग सवार थे और वे बैढ़न आ रहे थे। रेलवे की छोटी पुलिया के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक को झपकी आने और वाहन की रफ्तार अधिक होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

समय पर रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

करीब 40 फीट नीचे नदी में गिरे वाहन तक पहुंचना रात में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद डायल-112 और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू पूरा किया और पांचों लोगों की जान बचा ली। कोतवाली थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वाहन में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
तेज रफ्तार बोलेरो 40 फीट नीचे नदी में गिरी, बचाव दल ने रस्सी के सहारे पांचों लोगों को सुरक्षित निकाला