MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CBSE बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 पासिंग नियम में बदलाव नहीं, सिलेबस से लेकर सैंपल पेपर्स तक जारी, डेटशीट जल्द

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए LOC सबमिशन प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दसवीं पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
cbse board exam 2027

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2027 पासिंग नियमों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। परीक्षा पास करने के लिए मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। यह पहले की तरह ही लागू रहेंगे। दसवीं में छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे। असेस्मेंट पैटर्न 80:20 लागू रहेगा। वहीं 2027 में भी दसवीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पहली परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य होगी।

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए सिलेबस, सैंपल पेपर्स, मार्किंग स्कीम और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं। इन्हें आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इन सुविधाओं का छात्र बिना किसी शुल्क उठा सकते हैं। इससे स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। बोर्ड ने सिलेबस में कोई बदलाव की घोषणा अब तक नहीं की है।

कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम लिंक 

सिलेबस देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

कक्षा दसवीं पासिंग क्राइटेरिया और पैटर्न समझें यहाँ समझें

सीबीएसई मुख्य विषय जैसे कि गणित, विज्ञान, सोशल साइंस, इंग्लिश और हिन्दी विषय का पेपर कुल 100 अंकों का होता है। थ्योरी पेपर कुल 80 अंक का होता है। जबकि इंटरनल असेस्मेंट/प्रैक्टिकल 20 अंक का होता है। छात्रों को दोनों मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे। मतलब यदि कोई छात्र प्रत्येक विषय के थ्योरी पेपर 26 अंक और इंटरनल में 7 अंक भी प्राप्त करता है, तो उसे पास माना जाएगा। हालांकि स्टूडेंट्स अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।

 डेटशीट कब आएगी? 

पिछले साल सीबीएसई ने 24 सितंबर को ही डेटशीट जारी कर दी थी। लेकिन 2027 बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल का इंतजार अभी भी छात्रों को है। इस महीने कभी भी टाइम टेबल जारी हो सकता है। जिसमें विषयवार परीक्षा की तारीख, समय और जरूरी गाइडलाइंस उपलब्ध होगी। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम फरवरी 2027 में शुरू होंगे।

LOC सबमिशन प्रक्रिया जारी 

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए लिस्ट ऑफ कैंडीडेट्स (LOC) जमा करने की प्रक्रिया जारी है। 21 अक्टूबर अंतिम तारीख है। 22 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक 2,000 रुपये लेट फीस के साथ छात्रों को एलओसी जमा करने की अनुमति होगी। पांच विषयों के लिए 1600 रुपये प्रति कैंडिडेट शुल्क का भुगतान करना होगा। एडीशनल सब्जेक्ट के लिए 320 रुपये प्रति सब्जेक्ट शुल्क लगेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews