MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

रेपो रेट में वृद्धि के बाद इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, घटाया MCLR, जानें नए लेंडिंग रेट्स 

HDFC बैंक ने एमसीएलआर में कटौती का ऐलान किया है। यह कदम आरबीआई द्वारा रेपो रेट में वृद्धि के फैसले के बाद उठाया गया है। आइए टेन्योर वाइज लेंडिंग रेट्स जानें। 
Loan Rates

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेपो रेट में 25 बीपीएस की बढ़ोत्तरी कर दी है, दरें 5.25% से बढ़कर 5.50% पर पहुंच चुकी है। अब भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। HDFC बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 5 से 15 बीपीएस तक की कटौती की है। नए रेट 7 अक्टूबर 2026 से लागू हो चुके हैं।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक एमसीएलआर 7.80% से लेकर 8.55% के बीच है, जो पहले 7. 90% से लेकर 8.60% तक था। एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक अलग-अलग लोन के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। बैंक के इस फैसले का असर उधारकर्ताओं पर पड़ेगा।

संशोधित MCLR चेक करें

सितंबर में ओवरनाइट एमसीएलआर 7.90% था, जो 10 बीपीएस कटौती के बाद यह 7.80% तक पहुंच चुका है। एक महीने के लिए एमसीएलआर 7.90% से घटकर 7.75% तक पहुंच चुका है। बैंक ने 3 महीने के लिए भी एमसीएलआर में 10 बीपीएस की कटौती की है, जिसके बाद दरें 8.05% से घटकर 7.95% तक पहुंच चुकी हैं।

बैंक ने 1 साल और 3 साल तक के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 5 बीपीएस तक की कटौती की है। पहले जहां 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.25% था, अब उसे घटाकर 8.15% कर दिया गया है। एक साल के लिए दरें 8.35% से घटकर 8.30% तक पहुंच चुकी हैं। 2 साल के लिए एमसीएलआर 8.45% से घटकर 8.40% तक पहुंच चुका है। वहीं 3 साल के लिए दरें 8.60% से घटकर 8.55% तक  पहुँच चुकी हैं।

एफडी के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं 

एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इस महीने कोई भी बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार एफडी के इंटरेस्ट रेट में 19 अगस्त 2026 को बदलाव किया गया था। वर्तमान में बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है, ब्याज दर 3.25% से लेकर 7.10% है।

यहाँ चेक करें एमसीएल और एफडी की ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
रेपो रेट में वृद्धि के बाद इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, घटाया MCLR, जानें नए लेंडिंग रेट्स