सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सोने का भाव गिरकर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है, हालांकि चांदी 2.25 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास बनी हुई। 7 अक्टूबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,25,758 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,473 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,22,820 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,181.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.55 डॉलर प्रति औंस हो गई।
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक संकेतों के बीच घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। मध्य पूर्व संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है हालांकि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका कम हुई है, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल सेक्टर से औद्योगिक मांग मजबूत रहने के कारण चांदी के दामों में मजबूती बनी हुई है। इस उथल पुथल के चलते बाजार विश्लेषक निवेशकों को एक साथ पैसा लगाने के बजाय सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) या किश्तों में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।
भोपाल-इंदौर का 18K से 24K का ताजा भाव
- 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम ।
- गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार 150 रुपये ।
- 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 12 हजार 230 रुपये प्रति 10 ग्राम।
- चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो।
दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 700 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 37 हजार 250 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 12 हजार 330 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
- चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
- शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






