MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम, 2 साल के FD पर मिलेगा 7% ब्याज, यहाँ जानें डिटेल 

पोस्ट ऑफिस विशेष एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। इसमें 4 टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। अधिकतम 7.5% ब्याज मिल रहा है। 1,000 रुपये से कम के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं। 
bank fd rates

AI Generated Image

पोस्ट ऑफिस भी बैंकों की तरह फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कर रहा है। जिसका नाम “नेशनल टर्म डिपॉजिट स्कीम” है। भारत सरकार ने 1 अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2026 तक के लिए पोस्ट ऑफिस की योजनाओं के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। जिसमें  टीडी स्कीम भई शामिल है। इस स्कीम के तहत 4 टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल तक का निवेश किया जा सकता है।

वर्तमान में इस योजना पर 6.9% से लेकर 7.50% तक ब्याज मिल रहा है, जो टेन्योर पर निर्भर करता है। भारत का कोई भी व्यक्ति इस स्कीम का लाभ उठा सकता है। ज्वाइंट अकाउंट और इंडिविजुअल अकाउंट दोनों का ऑप्शन भी मिलता है। वहीं नबलिगों के नाम पर उनके अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

1 साल के टाइम डिपॉजिट पर वर्तमान में डाकघर 6. 90% ब्याज ऑफर कर रहा है। जिसमें सालाना ब्याज 708 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक होगा। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7% ब्याज मिल रहा है, सालाना ब्याज  700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक होगा। 3 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7.1% यानी सालाना ब्याज न्यूनतम 729 रुपये होगा। 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7. 50% ब्याज मिल रहा है। इसके हिसाब से सालाना ब्याज 771 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक होगा। 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

निवेश की न्यूनतम और अधिकतम सीमा 

टर्म डिपॉजिट स्कीम में 1,000 रुपये  के निवेश से  खाता खुलवा सकते हैं। वहीं 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। ब्याज की गणना तिमाही  आधार पर की जाएगी और इसका भुगतान सालाना किया जाएगा। टीडी अकाउंट को आगे बढ़ाने का विकल्प भई मिलता है। जमा की तारीख से 6 महीने पूरे होने पर जमा राशि नहीं निकाली जा सकती है। अगर एक, दो या तीन साल का टीडी अकाउंट 6 महीने के बाद लेकिन जमा तारीख से 1 साल पूरा होने से पहले बंद कर दिया जाता है, तो पूरे हुए महीना के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर लागू ब्याज दिया जाएगा।

वर्तमान में पोस्ट ऑफिस अपने सेविंग अकाउंट पर 4% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है।  नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट यानी RD पर 6. 7% सालाना ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई दरें 

(Disclaimer: यह आलेख विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भई योजना, एफडी , शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम, 2 साल के FD पर मिलेगा 7% ब्याज, यहाँ जानें डिटेल