MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

‘ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाई मुस्कान, छतरपुर पुलिस ने 38.40 लाख रुपये के 256 गुम मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को सौंपे

छतरपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 256 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। जिनकी कुल कीमत करीब 38.40 लाख रुपए है।
Chhatarpur News

छतरपुर: मोबाइल गुम होने के बाद अधिकांश लोग उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं लेकिन पुलिस के “ऑपरेशन विश्वास” ने सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। छतरपुर पुलिस ने सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 256 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 38.40 लाख रुपए आंकी गई है।

बता दें कि छतरपुर मुख्यालय अंतर्गत पुलिस कंट्रोल रूम स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। वहीं, खजुराहो अनुभाग में एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल और नौगांव अनुभाग में एसडीओपी अमित मेश्राम ने बरामद मोबाइल फोन संबंधित लोगों को वापस किये।

बरामद मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल

पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन में Samsung, OnePlus, Lava, Motorola, Nothing, Realme, Vivo और Oppo समेत विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस ने छात्र-छात्राओं, किसानों, मजदूरों, कारोबारियों, कर्मचारियों और गृहणियों सहित अलग-अलग वर्गों के लोगों को उनके मोबाइल वापस सौंपे हैं।

2026 में अब तक 1325 गुम मोबाइल बरामद

छतरपुर पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत वर्ष 2026 में अब तक कुल 1325 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। ये मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों और जिलों से तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए हैं। इसके साथ ही, छतरपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर वे साइबर सेल अथवा व्हाट्सएप नंबर 9479991005 पर संपर्क कर सकते हैं।

Saurabh Shukla
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
‘ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाई मुस्कान, छतरपुर पुलिस ने 38.40 लाख रुपये के 256 गुम मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को सौंपे - MP Breaking News