MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इंदौर: दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 लाख की 6 चोरी की बाइक बरामद

इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की 6 दोपहिया वाहन बरामद किये हैं।
Indore News

इंदौर के हीरा नगर थाने की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 6 दोपहिया वाहन बरामद किये हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआर-10 क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास कर कर रहा है। सूचना के आधार पर हीरा नगर पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

चोरी की बाइक बेचने की कोशिश

एडिशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआर-10 क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास कर कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ खुलासा हुआ कि उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल हीरा नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। शिकायत पर पुलिस ने पहले से एफआईआर दर्ज कर रखी थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पांच अन्य दोपहिया वाहन भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी करना कबूला है। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

नशे की लत के चलते चोरी करने की आशंका

बता दें कि पूछताछ में आरोपी के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन स्थानों से वाहन चोरी करता था और चोरी के वाहनों को कहां और किस तरह बेचता था। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर: दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 लाख की 6 चोरी की बाइक बरामद - MP Breaking News