जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं अब भाजपा इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी ने शनिवार को भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला जलाया।
बता दें कि यह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। महिला मोर्चा ने राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के विरोध में नारे लगाये।
JNU छात्राओं के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा ने उठाए सवाल
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन करते हुए जेएनयू की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगाए गए यौन दुर्व्यवहार के आरोपों और विश्वविद्यालय की जांच एवं कार्रवाई को लेकर सवाल उठाये। महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से महिला सम्मान के मुद्दे पर जवाब मांगा।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि छात्राओं दुर्व्यवहार करने वाले को संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस केवल भाषणों एवं नारों में ही महिला का सम्मान दिखाती है लेकिन हकीकत में कांग्रेस महिला विरोधी सोच रखती है। अब अपने ही दल के नेताओं से जुड़े गंभीर मामलों में कांग्रेस को जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगीं।
भाजपा महिला मोर्चा ने उठाई जवाबदेही की मांग
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुये है। राहुल गांधी इस मामले में क्यों जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जेएनयू की छात्राओं की शिकायतों और विश्वविद्यालय की जांच से जुड़े घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अपने सांसद के मामले में क्या कदम उठाए हैं? उन्होंने मांग की कि कांग्रेस इस संबंध में जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करे और बताए कि मामले में पार्टी ने क्या जवाबदेही तय की है।
गौरतलब है कि इस मामले में विभिन्न राज्यों में भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर गंभीर सवाल उठा रही है। वहीं, जेएनयू ने 9 अक्टूबर को डॉ. अकोइजम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। डॉ. अकोइजम पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने आरोपों को अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताया था। जेएनयू की कार्रवाई के बाद इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है।
BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ कियाप्रदर्शन
कांग्रेस सांसद और प्रोफेसरअंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, जेएनयू में सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपी हैं बिमोल
@BJP4India @INCIndia
#congress https://t.co/ZrU5DYCuwC— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 10, 2026





