MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS Transfer: राज्य में 3 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

महाराष्ट्र में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 3 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है? 
IAS Transfer News

महाराष्ट्र की ब्यूरो में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का स्थानांतरण (Maharashtra IAS Transfer) किया है। पश्चिमी महाराष्ट्र विकास निगम के प्रबंध निदेशक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है, जो 12 अक्टूबर से लागू है।

आईएएस अधिकारी डॉ मंजिरी मधुसूदन मनोल्कर को पश्चिमी महाराष्ट्र विकास निगम पुणे के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह महाराष्ट्र स्टेट फार्मिंग कॉर्पोरेशन पुणे की मैनेजिंग डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

इन दो आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

शुभम गुप्ता को रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र स्टैच्यूटरी डेवलपमेंट बोर्ड मुंबई का सदस्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह पश्चिम महाराष्ट्र विकास निगम पुणे पर के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत थे। आईएएस अधिकारी डॉ भालचंद्र प्रताप चव्हाण को जिला परिषद बुलढ़ाणा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह  रिवेन्यू एंड फॉरेस्ट डिपार्मेंट के निदेशक (डिजास्टर मैनेजमेंट) पद पर पर कार्यरत थे।

5 अक्टूबर को भी हुआ था आईएएस अफसरों का तबादला 

महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले 5 अक्टूबर को भी 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन विभाग पद तैनात संजय खंडारे को अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग मंत्रालय पद पर नियुक्त किया गया था। संजय यादव स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान को सचिव पर्यटन विभाग पद की जिम्मेदारी दी गई थी। वैष्णवी बी को एडिशनल डिविजनल कमिश्नर नागपुर डिविजन पद पर नियुक्त किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: राज्य में 3 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी