झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल ने विभिन्न पदों पर भर्ती (JEPC Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://jepc.jharkhand.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर और अन्य पदों पर होगी। आवेदन से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 106 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और पोस्ट में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 33, एटी 34, एससी के लिए 16, बैकवर्ड क्लास 1 के लिए 2, बैकवर्ड क्लास 2 के लिए 8 और ईडब्ल्यूएस के लिए 10 पद खाली है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। नियुक्ति शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी, जिसकी अवधि 1 साल है। परफॉर्मेंस और प्रोग्राम की जरूरत को देखते हुए इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
कितनी है फीस?
आवेदन शुल्क पोस्ट पर निर्भर करता है। स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, जिला प्रोग्राम मैनेजर और फाइनेंस कंट्रोलर के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। बाकी सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को केवल 50% शुक्ल का भुगतान करना होगा। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
- स्टेट प्रोग्राम मैनेजर के लिए संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
- जिला प्रोग्राम मैनेजर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास एजुकेशन, डेवलपमेंट और प्रोगाम इंप्लीमेंटेशन में 2 वर्ष का अनुभव होना भी चाहिए।
- एक्सपर्ट एमआई एस पदों के लिए बीई/बीटेक और कंप्यूटर से जुड़े कोर्स की योग्यता वालेउम्मीदवार आवेदन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
- असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए बीसीए/आईटी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/कंप्यूटर साइज या कंप्यूटर से संबंधित अन्य विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित विषय में 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
- फाइनेंस कंट्रोलर पद के लिए एमकॉम के साथ एमबीए, सीए/ICWA/CMA या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मैनेजमेंट या अकाउंटिंग मैनेजमेंट में 5 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
- फाइनेंस और अकाउंट ऑफिसर के लिए कॉमर्स या प्रोफेशनल अकाउंटिंग विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अकाउंटिंग में 3 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
- अकाउंट ऑफिसर के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट या अकाउंटिंग से संबंधित किसी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अकाउंट या फाइनेंस में 3 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
- ऑडिटर पदों के लिए सीए/सीएमए/ इंटर या ICWA की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा अकाउंटिंग या ऑडिट वर्क में 2 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
- जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना भी जरुऋ है।
आयु सीमा
निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 30 वर्ष है। जनरल और EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है। बैकवर्ड क्लास के लिए 37 वर्ष और एससी/एसटी (पुरुष और महिला उम्मीदवारों) के लिए 40 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद टेक्निकल प्रोफिशिएंसी और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन होगा। परीक्षा 200 अंकों की होगी। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वेतन भी अलग-अलग पोस्ट पर निर्भर करेगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक मंथली सैलेरी रेंज 29,930 रूपये से लेकर 66,251 रुपये होगा।






