MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

SSC GD 2026 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट घोषित, कट-ऑफ भी जारी, ऐसे करें चेक, लिंक और स्टेप्स जानें  

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। PST/PET के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
ssc gd exam 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा (SSC GD Result 2026) का परिणाम 12 अक्टूबर को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है।

अलग-अलग कारणों से 60 उम्मीदवारों के रिजल्ट को रोका गया है। तीन उम्मीदवारों के रिजल्ट को कोर्ट केस के कारण रोका गया है। 88 उम्मीदवारों को डिबार्ड किया गया है। परिणाम अलग-अलग लिस्टों में विभाजित है। लिस्ट-1 में पीईटी/पीएसटी के लिए चयनित महिलाओं उम्मीदवारों का रोल नंबर, लिस्ट-2 चयनित पुरुष उम्मीदवारों का रोल नंबर, लिस्ट 3 में की की विथ्हेल्ड किए गए उम्मीदवार और लिस्ट 4 में डिबार्ड किए गए उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है।

कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 7 अप्रैल से लेकर 30 मई 2026 तक किया गया था। इसमें 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे। माननीकृत परीक्षा अंकों और लागू एनसीसी बोनस अंकों के आधार पर एसएसएफ के अलावा अन्य बलों के लिए 15,782 महिलाओं और 1,81,251 पुरुष उम्मीदवारों को उम्मीदवारों का चयन हुआ है। एसएसएस के लिए चयनित पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 375 है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Result” सेक्शन पर जाएं।
  3. अब एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 रिजल्ट लिस्ट-1, लिस्ट-2 और लिस्ट -3  लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
  5. पीडीएफ़ फाइल को डाउनलोड और सेव करें।

कट- ऑफ भी जारी 

जनरल/अनारक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पात्रता प्रतिशत 30% है। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पात्रता प्रतिशत 25% और एससी/एसटी/ESM के लिए 20% है। जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ अंक 146.70, ओबीसी के लिए 145. 55, EWS के लिए 144.20, अनुसूचित जाति के लिए 140.95, अनुसूचित जनजाति के लिए 135.03 और ESM के लिए 100.52 है।

अब आगे क्या होगा?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कई चरण शामिल होते। पहले चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक मानक प्रशिक्षण में शामिल होने की अनुमति होती है। फिर दस्तावेज सत्यापन होता है। इस दौरान उम्मीदवारों को अपनी पहचान, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य पात्रता क्षत्रों को सत्यापित करने के लिए जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। उसके बाद चिकित्सा परीक्षण होता है। चयनित उम्मीदवारों के प्रिफ़ेन्स के अनुसार अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया जाता है। जल्द ही व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
SSC GD 2026 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट घोषित, कट-ऑफ भी जारी, ऐसे करें चेक, लिंक और स्टेप्स जानें