भोपाल| राज्य सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है| भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं| आईएएस मनोज श्रीवास्तव को अपर मुख्य सचिव पंचायत एवम् ग्रामीण विकास बनाया गया है| विकास आयुक्त तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही वे पशुपालन और अध्यात्म विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं आईएएस गौरी सिंह को प्रशासन अकादमी भेजा गया है| इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किये हैं| गौरी सिंह के प्रशासन अकादमी पहुंचने से 1985 बैच के आईएएस इकबाल सिंह बैंस इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। वे अभी प्रशासन अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। हालांकि अध्यक्ष राजस्व मंडल ग्वालियर और अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी उन्हीं के पास रहेगा।
मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले
Written by:Mp Breaking News
Published:





