Hindi News

IAS संतोष वर्मा का विरोध जारी, युवाओं ने पुतले को गधे पर बैठाकर जूते-चप्पलों से की पिटाई, निलंबन व FIR की मांग

Written by:Atul Saxena
Published:
IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर युवाओं ने गधे पर पुतला बैठाकर जूते-चप्पलों से पिटाई की, युवाओं ने नारेबाजी की और संतोष वर्मा के तत्काल निलंबन व एफआईआर की मांग की।  
IAS संतोष वर्मा का विरोध जारी, युवाओं ने पुतले को गधे पर बैठाकर जूते-चप्पलों से की पिटाई, निलंबन व FIR की मांग

IAS संतोष वर्मा के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है, ब्राह्मण बेटी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद से समाज के लोगों का गुस्सा उबाल पर है वे प्रदेश के अलग अलग थानों में शिकायती आवेदन देकर एफआईआर की मांग कर रहे हैं, अब प्रदेश के युवा भी सड़क पर उतर आया है। राजधानी भोपाल में युवाओं ने संतोष वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाया उसे घुमाया, जूते चप्पल से पिटाई की और फिर उसमें आग लगा दी।

मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) के सामने युवाओं  ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संतोष वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाकर शहर में घुमाया गया और जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की गई। इसके बाद पुतले को प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप जलाया गया।

युवाओं ने संतोष वर्मा पर FIR और निलंबन की मांग की 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आशीष शर्मा ने कहा कि यह मामला केवल एक समाज का नहीं बल्कि प्रदेश की सभी बहन-बेटियों के सम्मान से जुड़ा हुआ है। इसलिए दोषी अधिकारी पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर निलंबन आवश्यक है। प्रदर्शन में कांग्रेस और एनएसयूआई भी शामिल रहे। युवाओं ने कहा कि संतोष वर्मा एन जो कहा है उसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अभद्र मानसिकता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी 

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर पूरे सवर्ण समाज में आक्रोश है, लेकिन भाजपा के ब्राह्मण नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। क्या उनका जमीर खत्म हो गया है? जब एक समाज की बहन-बेटियों के सम्मान पर चोट पहुंचाई जा रही है, तब भाजपा नेता सड़कों पर क्यों नहीं उतर रहे? प्रदेश में ऐसी अभद्र मानसिकता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पंडित आशीष शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज हमने उनके पुतले को गधे पर बैठाकर पिटाई की है। यदि सरकार ने जल्द से जल्द संतोष वर्मा को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की तो युवाओं को खुद संतोष वर्मा को उनके घर से बाहर निकालकर इसी तरह गधे पर बैठाकर पूरे मध्य प्रदेश में जुलूस निकालेंगे।

संतोष वर्मा का बयान निंदनीय और समाज में अशांति फैलाने वाला 

अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि संतोष वर्मा ने जिस तरह का बयान दिया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि समाज में अशांति फैलाने वाला है। हम उनकी स्थिति गधे से भी बदतर करेंगे, ताकि भविष्य में किसी भी अधिकारी को ऐसी गंदी मानसिकता का प्रदर्शन करने से पहले सौ बार सोचना पड़े। लक्की चौबे ने कहा कि जब तक दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा प्रदर्शन में अक्षय तोमर रवि परमार लक्की चौबे प्रतिक यादव अभीषेक द्विवेदी अंकित शर्मा आदित त्रिपाठी साहिल प्रताव सिंह अमित बूबड़े और सैकडो सर्वण समाज के युवा शामिल थे ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews