Hindi News

MP Weather: तापमान 35°C पार पहुंचा, मार्च अंत में 40 डिग्री तक जा सकता है, अप्रैल-मई में चलेगी हीटवेव, पढ़ें IMD अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather Forecast: अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा, दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मार्च अंत में कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
MP Weather: तापमान 35°C पार पहुंचा, मार्च अंत में 40 डिग्री तक जा सकता है, अप्रैल-मई में चलेगी हीटवेव, पढ़ें IMD अपडेट

मार्च का महीना लगते ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार (2 मार्च 2026) को खंडवा, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, मंडला, खजुराहो, नरसिंहपुर, सतना और सिवनी समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 °C के पार दर्ज किया गया। पूर्वी मध्यप्रदेश के नौगांव में तो पारा 35.2 °C पहुंच गया। फिलहाल एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 °C की वृद्धि हो सकती है।

4 व 6 मार्च को सक्रिय होंगे 2 नए सिस्टम

मौसम केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर उत्तर- पूर्व अरब सागर और संलग्न गुजरात तट के ऊपर सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 222 किमी/घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ के 4 और 6 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से सात दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-चंबल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में 2 से 4 °C तक और बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च अंत में कई हिस्सों में तापमान 40 °C के आसपास पहुंच सकता है।

मार्च के दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी गर्मी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी असर देखने को मिलेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी। मार्च से मई के बीच पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई है। हीट वेव का असर अप्रैल-मई में ही रहेगा। मार्च में तापमान 38 से 40 °C और अप्रैल-मई में पारा 42 से 45 °C तक पहुंचने की आशंका है। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में तापमान बढ़ा रहेगा।

न्यूनतम तापमान 10 °C से ऊपर

  • करौंदी (कटनी) में 10.3 °C
  • राजगढ़ व कल्याणपुर (शहडोल) में 12.4 °C
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम)/मंदसौर में 12.8 °C
  • चित्रकूट (सतना) में 12.6
  • इंदौर में 13.3 °C

अधिकतम तापमान 35 °C

  • खरगोन में 35.2 °C
  • खजुराहो (छतरपुर) और नर्मदापुरम में 33.8 °C
  • खंडवा में 34.1°C
  • मंडला में 34°C
  • ग्वालियर 33.4°C
  • भोपाल 32.8°C ,
  • जबलपुर में 33.3°C
  • इंदौर में 33.6°C
  • उज्जैन 30.5°C

MP Weather Forecast Report

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews